Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 8 hours ago

बड़े मालवाहक वाहनों को रोके जाने से व्यापारी परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बड़े मालवाहक वाहनों को रोके जाने से व्यापारी परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र में बड़े मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कथित रोक लगाए जाने से व्यापारियों को हो रही परेशानी को लेकर बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति ने उपजिलाधिकारी बांसगांव को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। समिति के अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वाराणसी एवं गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को कौड़ीराम में तथा खजनी की तरफ से आने वाले वाहनों को बांसगांव-खजनी रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप से पहले रोक दिया जा रहा है। इससे व्यापारियों को बाहर से माल मंगाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।समिति ने उपजिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए मालवाहक वाहनों के आवागमन को सुनिश्चित कराने तथा व्यापारियों की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, समाजसेवी अमरजीत सिंह, अभय अग्रवाल, हरि गुप्ता, अनूप शाही, रमेश सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

54 likes
544 views0 comments0 shares