Post

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में जीजीआईसी इन्दुपुर का जलवा,

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में जीजीआईसी इन्दुपुर का जलवा,

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में जीजीआईसी इन्दुपुर का जलवा, लोक नृत्य में प्रथम स्थान देवरिया । बांसगांव सन्देश । राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) इन्दुपुर की कक्षा 9 की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद छात्राओं का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जीजीआईसी इन्दुपुर की टीम में शिल्पी, आंचल, गुड़िया, खुशी, अर्चू और जानवी शामिल रहीं। छात्राओं ने अपनी शानदार लोक नृत्य प्रस्तुति से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। टीम की छात्रा गुड़िया पैर से दिव्यांग हैं। इसके बावजूद उन्होंने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और लगन के साथ टीम के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उनकी सहभागिता और जज्बा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया में किया गया। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत लोक नृत्य, पोस्टर-पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। लोक नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के श्री प्रशुराम यादव शामिल रहे। जीजीआईसी इन्दुपुर की छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

300 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts