Gorakhpur•about 4 hours ago
संविधान दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का शिलान्यास एवं

संविधान दिवस पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का शिलान्यास एवं भूमिपूजन
क्रॉसर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया वर्चुअल शिलान्यास, विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लखनापार में हुआ कार्यक्रम
बड़हलगंज। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्रदेशभर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण एवं नई प्रतिमाओं की स्थापना के कार्यों का शिलान्यास किया। इसी क्रम में चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लखनापार प्राथमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापना के लिए शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा बड़हलगंज मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर प्रतिमा स्थापना कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिवस के महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण एवं स्थापना के लिए वर्चुअल शिलान्यास किया है। महापुरुषों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों, त्याग और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेंगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र संयोजक विनोद त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान गिरिजेश तिवारी, शिवांश तिवारी, पूर्व प्रधान जय नारायण मिश्र, सुखदेव मिश्र एडवोकेट, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय, सचिव योगेश तिवारी, दिलीप शुक्ला, धनंजय मिश्रा, ओंकार तिवारी, राहुल कुमार, पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
52 likes
523 views0 comments0 shares