Gorakhpur∨

Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•about 4 hours ago

Sonbhadra Breaking: डाला पुलिस चौकी में मिला 5 साल का मासूम! अरविंद ने बताया माता-पिता का नाम, घर का पता बताने में असमर्थ

Slide 1
Slide 2
1/2
डाला, सोनभद्र। बांसगांव संदेश डाला पुलिस चौकी में लगभग पांच वर्षीय मासूम बच्चा मिला है। बच्चे ने अपना नाम अरविंद, पिता का नाम मनोज और माता का नाम चिंता बताया है। उसने अपनी बहन का नाम काजल भी बताया, लेकिन वह अपने घर का पता नहीं बता पा रहा है। फिलहाल बच्चा डाला पुलिस चौकी में सुरक्षित है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता है तो तत्काल डाला पुलिस चौकी से संपर्क करें, ताकि मासूम को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
78 likes
775 views0 comments0 shares