Post

P
Deoria•16 days ago

जनता दर्शन में पांच वर्षीय बच्चे की प्रतिभा देख जिलाधिकारी ने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश।

जनता दर्शन में पांच वर्षीय बच्चे की प्रतिभा देख जिलाधिकारी ने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश। देवरिया, 14 अक्टूबर। फरियादिनी निधि अपने पांच वर्षीय पुत्र अंश के साथ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर आईं। जिलाधिकारी की नजर उनके मासूम पुत्र पर पड़ी। उन्होंने इस बच्चे की पढ़ाई-लिखाई व स्कूल जाने के संबंध में पूछताछ की। बच्चे को कागज व पेन देकर एक कुशल अध्यापक की तरह लिखने व रंगों की पहचान आदि के बारे में पूछा। बच्चे ने सभी प्रश्नों का सही उत्तर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चा होनहार व प्रतिभावान है। इसकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

1101 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts