Post

V
Gazipur•9 days ago

गहमर में जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 5420 रुपये नकद बरामद तेलिया

गहमर में जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 5420 रुपये नकद बरामद तेलिया

गहमर में जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 5420 रुपये नकद बरामद तेलिया टोला क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, ताश के आठ बंडल भी मिले जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ फड़ पर रखे 4,220 रुपये नकद और ताश के आठ बंडल बरामद किए। वहीं, गिरफ्तार आरोपितों की जामा तलाशी में 1,200 रुपये अतिरिक्त मिले। इस प्रकार पुलिस ने कुल 5,420 रुपये नकद बरामद किए।पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना गहमर क्षेत्र के तेलिया टोला, पकड़ीतर पट्टी और परमा राय क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा सिंह निवासी पट्टी भैरो राय, नीरज कुमार सिंह निवासी पट्टी भीऊ राय, प्रतीक कुमार निवासी पट्टी पकड़ीतर, संतोष यादव निवासी पट्टी कुबेर राय, विकास सिंह निवासी पट्टी हजूरी राय, समारू निवासी पट्टी सम्भल राय, कृष्णा गुप्ता निवासी पट्टी परमा राय, संदीप कुमार निवासी पट्टी बाबू राय तथा शिवम सिंह उर्फ सन्नी सिंह निवासी पट्टी हजूरी राय के रूप में हुई है। सभी थाना गहमर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने जुआ फड़ से 4,220 रुपये तथा 52-52 पत्तों वाले ताश के आठ बंडल बरामद किए। इसके अतिरिक्त आरोपितों की तलाशी में 1,200 रुपये मिले। मामले में थाना गहमर में मु0अ0सं0 227/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में थाना गहमर की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

400 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts