Gorakhpur∨

Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•about 4 hours ago

अडाणी फाउंडेशन द्वारा कोटा पंचायत के तेलगुड़वा गाँव मे वृहद चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

Slide 1
Slide 2
Slide 3
1/3
अडाणी फाउंडेशन द्वारा कोटा पंचायत के तेलगुड़वा गाँव मे वृहद चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड श्री नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में कोटा पंचायत के तेलगुड़वा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ पर महिला रोग, सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग और हड्डी रोग के कुल 430 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया, इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के साइट सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है। इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के कम्युनिटी वालेंटियर सत्यम कुमार, डाॅक्टर अरुण चौबे, डाक्टर एकता,डाक्टर समझ सौरव, डाक्टर तान्या,बसंत,सुरेश यादव, विरेंद्र राव,गाँव की आशा, आंगनबाड़ी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
98 likes
977 views0 comments0 shares