Post

D
Deoria•25 days ago

नेक्स्ट अपडेट देवरिया, एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु के पोस्टमार्टम

नेक्स्ट अपडेट देवरिया, एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु के पोस्टमार्टम

नेक्स्ट अपडेट देवरिया, एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु के पोस्टमार्टम हुआ आज सुबह मृतकों का शव पैतृक गांव गहिला आया जहां पूरे गांव में चीख को पुकार मच गई, डी.एन रिपोर्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु की सूचना पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। जिलाधिकारी ने परिजनों को हरसंभव सहयोग किए जाने का आश्वासन भी दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रुद्रपुर अंतर्गत ग्राम गहिला दुधैला, निवासी सत्यवान सिंह पुत्र जयसिंह सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 01 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास ग्राम गहिला दुधैला लाया जा रहा था। इसी दौरान 04 अक्टूबर 2026 की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनपद सुल्तानपुर के थाना हलियापुर क्षेत्र अंतर्गत जरई कला गांव के समीप पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक जशपाल पुत्र सुरेंद्र पाल (लगभग 45 वर्ष), मृतक के भाई रामसमुझ पुत्र जयसिंह (लगभग 55 वर्ष), मृतक के पुत्र गौरव सिंह (लगभग 18 वर्ष) निवासी ग्राम गहिला दुधैला तथा राजन चौधरी पुत्र रामप्रीत चौधरी (लगभग 32 वर्ष) निवासी भरटोला वार्ड, रुद्रपुर (वार्ड सदस्य) की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में हुए मृतक के परिजनों से मिलकर जिले के आला अधिकारियों ने हाल-चाल पूछा एवं सरकार द्वारा जो भी सहयोग करना होगा उस पर प्रशासन पूरे तरीके से मुस्तैद है। शाम ढलते ही आज जैसे सुवह हुआ, सायरन बजाते हुए भोर के समय चार शव पैतृक गांव गहिला दुबैला आगए पूरे गांव में चीख पुकार मच गई देखते ही देखते यह मामला आग की तरफ पूरे क्षेत्र में फैल गया, सूबेदार सत्यवान सिंह के शव के साथ बाकी शवो को दरवाजे पर रखा गया है। ट्रक से रुद्रपुर के बथुआ घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया वही सत्यवान की पत्नी एवं बेटी का बुरा हाल हो गया बेटी का कहना था कि पापा मेरा भाई भी मुझे छोड़ कर चला गया बथुआ घाट पर शवो को सलामी दी गई। तथा मुखाग्निक देते हुए सभी की आंखें नम हो गई इस घटना से पूरे जनपद में अशोक की लहर दौड़ गई देवरिया से नेक्स्ट अपडेट की न्यूज़

2000 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts