Post

Tapan Kumar Bose
Lucknow•21 days ago

लखनऊ में बाढ़ का कहर: बहते नाले में डूबा युवक, IIIT-शौर्य वाटिका

लखनऊ में बाढ़ का कहर: बहते नाले में डूबा युवक, IIIT-शौर्य वाटिका

लखनऊ में बाढ़ का कहर: बहते नाले में डूबा युवक, IIIT-शौर्य वाटिका बंद, नाव पर 'मेयर गायब' के पोस्टर लेकर उतरे लोग *लखनऊ, 09 अक्टूबर 2026।* राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 11वें दिन बढ़ने से बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। वीआईपी इलाकों की सड़कें डूब गई हैं, मंदिरों में पानी घुस गया है और 3 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है। *भैंस बचाने उतरा था युवक, 30 फीट गहरे नाले में समाया* जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक युवक दोस्त के बुलाने पर बहते नाले में फंसी भैंस को निकालने गया था। जूट की रस्सी के सहारे वह पानी में उतरा, लेकिन हाथ से रस्सी छूट गई और वह करीब 30 फीट गहरे पानी में बह गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 7 गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया है, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। *गोमती उफान पर, लेटे हनुमान मंदिर की प्रतिमा डूबी* गोमती का जलस्तर बढ़ने से लेटे हनुमान, हनुमंत धाम समेत कई मंदिरों में पानी घुस गया है। चौक स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत डॉ. विवेक टांगरी ने बताया कि हनुमान जी की प्रतिमा पूरी तरह पानी में डूबी हुई है, श्रद्धालु बाहर से ही दर्शन कर रहे हैं। बुधवार को सात दिवसीय कथा का समापन भी आधे डूबे पंडाल में ही करना पड़ा। मंगलवार की पूजा-आरती भी मंदिर के बाहर से ही हो रही है। इकाना स्टेडियम तक पहुंचे पानी को निकालने के लिए 26 पंपिंग सेट लगाए गए हैं। गोमती रिवर फ्रंट पर करीब 2 फीट पानी बढ़ गया है, यहां पहली बार नाव चलानी पड़ रही है। पूरा मॉल टापू की तरह नजर आ रहा है। IIIT कैंपस और शौर्य वाटिका को बंद कर दिया गया है। *फैजुल्लागंज में गले तक पानी, 40 हजार घर डूबे* सबसे बुरे हालात फैजुल्लागंज और मिल्लत नगर के हैं। गलियों में पानी लोगों के गले तक पहुंच गया है। 40 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूब चुके हैं और करीब 3 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। *नाव पर प्रदर्शन, लगे ‘मेयर गायब’ के पोस्टर* बाढ़ के बीच जनाक्रोश भी सामने आया है। मिल्लत नगर में बाढ़ पीड़ित लोग नाव पर खड़े होकर ‘मेयर गायब’ के पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। लोगों ने पोस्टर के जरिए नगर निगम और महापौर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

1600 likes
0 comments4 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts