Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•about 23 hours ago

बेलघाट क्षेत्र में छठ पूजा के दिन घने कोहरे का कहर सड़कों पर छाया अंधेरा,

बेलघाट क्षेत्र में छठ पूजा के दिन घने कोहरे का कहर सड़कों पर छाया अंधेरा,

बेलघाट क्षेत्र में छठ पूजा के दिन घने कोहरे का कहर, सड़कों पर छाया अंधेरा, आवागमन प्रभावित गोरखपुर। आज छठ पूजा के दिन बेलघाट क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण सड़कों और रास्तों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहनों और बड़ी गाड़ियों के चालकों के लिए सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। सामने से आने वाले वाहन भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वाहन धीमी गति से चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अपील: छठ पूजा के अवसर पर घर से निकलते समय विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित यात्रा करें।

0 likes
0 comments0 shares