अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपाइयों ने भरी हुंकार, प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

चौरीचौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 18 नवंबर को प्रस्तावित चौरीचौरा आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को शहीद बंधू सिंह पीजी कॉलेज, करमहा, सरदारनगर में 326 विधानसभा चौरीचौरा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ ने कहा कि चौरीचौरा की क्रांतिकारी धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उन्होंने जोन, सेक्टर और बूथ प्रभारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर कार्यक्रम का प्रचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करे, ताकि 18 नवंबर का कार्यक्रम ऐतिहासिक बन सके।बैठक में विधानसभा के प्रत्येक गांव और बूथ तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन का संदेश पहुंचाने तथा बड़ी संख्या में लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का संकल्प लिया गया। प्रचार वाहनों को रवाना कर चुनावी अंदाज में जनसंपर्क अभियान को गति देने की पहल भी की गई। कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही ने की तथा संचालन विधानसभा महासचिव बबलू अंसारी ने किया।इस दौरान पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, पूर्व प्रत्याशी एवं पार्टी प्रवक्ता जफर अमीन डक्कू, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, गोपाल यादव, कुंवर प्रताप सिंह, कमलेश यादव, अम्बरीष यादव,मुन्नीलाल, जयप्रकाश यादव, अशोक चौहान, नरसिंह यादव, मारकंडे यादव, लालजी भारती, माधव पासवान, पूर्व विधायक श्यामदेव निषाद, देवेंद्र भूषण निषाद, अमरीश यादव, शिव प्रसाद चौरसिया, नगर पंचायत चौरीचौरा के पूर्व चेयरमैन विनोद जायसवाल, श्याम मिलन यादव, गुलाब यादव, प्रधान कैलाश यादव, लालमन यादव, भूपेश यादव, देवदत्त यादव, सद्दाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।