Sultanpur•20 minutes ago
बीईओ अरविंद कुमार ने संभाला कार्यभार,स्वागत से गदगद हुए नवागत

बीईओ अरविंद कुमार ने संभाला कार्यभार,स्वागत से गदगद हुए नवागत बीईओ
अरविंद कुमार बोले - गुणवत्ता, समन्वय और समाधान, इसी मंत्र पर चलेगी बेसिक शिक्षा*
*ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी*
*सुल्तानपुर।* बल्दीराय के बेसिक शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने सोमवार को बीआरसी बल्दीराय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
उनके आगमन पर शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला महामंत्री पवन कुमार, ब्लॉक महामंत्री राजदेव यादव, आदर्श शिक्षामित्र शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन संघ के जिला महामंत्री बाल गोविंद मौर्य, रामकरन साहू तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई ने अध्यक्ष राजबख्श मौर्य के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नवागत बीईओ का अभिनंदन किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुई शिष्टाचार भेंट में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यालयों के भौतिक परिवेश को बेहतर बनाने और शिक्षकों की लंबित समस्याओं के त्वरित निस्तारण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
इस अवसर पर नवागत बीईओ अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों और शिक्षक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।
इस मौके पर एआरपी अमर नाथ यादव, शिवाकांत वैश्य पूर्व एआरपी रामधर यादव, रामकल्प गुप्ता, अलोक श्रीवास्तव ब्लॉक मंत्री स्वामीनाथ, अवधेश तिवारी, चंद्रपाल पाठक, वीरेंद्र कुमार यादव, ऋषिराज, सुदीप कुमार सिंह, राजकुमार, विष्णु दत्त पांडेय, महेश कुमार, रामबरन, सीमा यादव, दीपिका यादव, राममूर्ति गुप्ता, रमाशंकर मिश्रा, रोहित रमण यादव और कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
67 likes
674 views0 comments0 shares