Post

Dk Pandey
Gorakhpur•8 minutes ago

शॉर्ट सर्किट से विजय इलेक्ट्रिकल में लगी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

घघसरा (गोरखपुर)। नगर पंचायत घघसरा के मुख्य बाजार स्थित वार्ड नंबर 14 हनुमंत नगर में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से विजय इलेक्ट्रिकल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक दुकान बंद कर घघसरा गांव स्थित अपने घर चले गए थे। रात में दुकान से पहले धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की तेज लपटें निकलने लगीं। सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग के अधिकारियों तथा घघसरा चौकी प्रभारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड से दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

0 likes
0 comments0 shares