Post

Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur•11 days ago

सिकरीगंज के कुआनो पुल पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कराने के निर्देश, विसर्जन से पहले दूर होगा अंधेरा

सिकरीगंज के कुआनो पुल पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कराने के निर्देश, विसर्जन से पहले दूर होगा अंधेरा

सिकरीगंज के कुआनो पुल पर स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कराने के निर्देश, विसर्जन से पहले दूर होगा अंधेरा सिकरीगंज/गोरखपुर। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय राम जानकी मार्ग (एनएच-227) पर सिकरीगंज स्थित कुआनो पुल पर प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा सामने आया है। पुल पर एनएचएआई की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण लाइटें नहीं जल रही हैं। ऐसे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुल पर अंधेरा रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी होने की आशंका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम खजनी कुणाल रस्तोगी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और सिकरीगंज के एसडीओ विनोद कुमार को स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कराने के लिए निर्देशित किया, ताकि विसर्जन के दौरान पुल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि कुआनो पुल पर एनएचएआई द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, लेकिन अब तक उसका विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन के लिए अनुमति मिल गई है। इससे कनेक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ने और पुल पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुआनो पुल पर श्रद्धालुओं और विसर्जन जुलूस की आवाजाही को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था महत्वपूर्ण है। स्ट्रीट लाइट चालू होने से अंधेरे की समस्या दूर करने और विसर्जन को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।

600 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts