Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 9 hours ago

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची की त्रुटियों की प्रीतियों को दूर करने पर जोर डीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश।

VIDEO

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची की त्रुटियों की प्रीतियों को दूर करने पर जोर डीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने पर जोर, डीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश। 22 नवंबर तक प्रत्येक बूथ पर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाने और ग्राम सभा एवं वार्ड स्तर पर बैठक कराने के निर्देश देवरिया, 18 नवंबर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ एवं ईआरओ को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करनी है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर से सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर आलेख्य निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर चुके हैं। अब सूची की बारीकी से जांच कर त्रुटियों को चिह्नित करने और नियमानुसार उनमें सुधार की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक बीएलओ को अपने आवंटित मतदान स्थल की संपूर्ण निर्वाचक नामावली की सूक्ष्मता से जांच करते हुए टेबल टॉप एक्सरसाइज करनी है। इसमें मतदाता के नाम, पिता अथवा पति के नाम एवं संबंधी के विवरण की शुद्धता, 18 वर्ष से कम आयु अथवा असामान्य रूप से अधिक आयु से संबंधित प्रविष्टियों, नाम और फोटो के अनुरूप लिंग के उल्लेख तथा अन्य विवरणों की जांच की जाएगी। मतदाता सूची में भाषा संबंधी त्रुटियों, धुंधली अथवा अमानक फोटो, किसी मतदाता के नाम के सामने जानवर, फूल, पत्ती, खाली स्थान या अन्य अनावश्यक चिह्न अथवा फोटो अंकित होने तथा दोहरी प्रविष्टियों की भी पहचान की जाएगी। चिह्नित कमियों के संबंध में नियमानुसार संबंधित प्रपत्र भरवाकर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 से 22 नवंबर के बीच प्रत्येक बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाना सुनिश्चित करें। इसके लिए ग्राम सभा एवं वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित व्यक्ति समय से उसे दर्ज करा सके और उसका निराकरण कराया जा सके। इस प्रक्रिया की सूचना फोटो सहित उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ सुपरवाइजर इस पूरे कार्य की नियमित निगरानी करेंगे तथा एईआरओ और ईआरओ भी इसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान 21 एवं 22 नवंबर तथा 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने अथवा विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्र-6, 7 एवं 8 भरवाए जाएंगे। उन्होंने सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि टेबल टॉप एक्सरसाइज, निर्वाचक नामावली का वाचन और विशेष अभियान दिवसों की तैयारियां समय से पूरी करें, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के साथ पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सके।
80 likes
799 views0 comments0 shares