चौरी चौरा में हर्षोल्लास मनाया जा रहा छठ व्रत

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा क्षेत्र में आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। नगर पंचायत चौरी चौरा तरकुलहा देवी धाम पोखरा आमकोल पोखरा छठ घाट बरईपार पोखरा के छठ घाट पर पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तरकुलहा देवी पोखरे पर तरकुलहा देवी धाम चेरिटेबल ट्रस्ट और व्यापार मंडल द्वारा प्रकाश और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई भोपा बाजार पोखरे पर नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल द्वारा व्रतियों की सुविधा के इंतजाम पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता द्वारा स्टाल लगाकर व्रतियों को आवश्यक सुविधा प्रदान की जा रही।बरईपार में एमबी क्लब के युवाओं की ओर से की गई विशेष सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पोखरे के पानी के बीच छठ मैया की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर भव्य मंडप सजाया गया था। जल के बीच सजे इस दिव्य दरबार की छटा देखते ही बन रही है मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह ने घाट पहुंचकर छठ मैया की प्रतिमा का पट खोला। पंडित जय गोविंद दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पुलिस विभाग की तरफ से शिवा तिवारी मौजूद रहे। देर शाम तक दीपों की रोशनी, भजन और मंगल गीतों से वातावरण आध्यात्मिक रंग में सराबोर रहा।