Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•1 day ago

ग्राम प्रधान को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

ग्राम प्रधान को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

ग्राम प्रधान को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरगंज के ग्राम प्रधान को अश्लील गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राम प्रधान की शिकायत पर बेलघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा गौरगंज के ग्राम प्रधान बाढू प्रसाद पुत्र स्वर्गीय सुमेर निषाद ने जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम रापतपुर निवासी बेचन पुत्र स्वर्गीय सकल द्वारा उन्हें अश्लील गालियां दी गईं तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि धमकी से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके मोबाइल फोन पर भेजी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना बेलघाट के आदेशानुसार पुलिस ने आरोपी बेचन के विरुद्ध मु0अ0सं0 297/2026, धारा 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार मौर्य को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नोट: आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना के बाद होगी।

0 likes
0 comments0 shares