Post

Minhajalisiddiqui Ali
Gorakhpur•less than a minute ago

*दरगाह पर सजेगा डॉक्टरों का महाकुंभ! 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों की

*दरगाह पर सजेगा डॉक्टरों का महाकुंभ! 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों की

*दरगाह पर सजेगा डॉक्टरों का महाकुंभ! 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम करेगी मुफ्त इलाज, जांच और दवाएं भी मिलेंगी निःशुल्क* *5 नवंबर को मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट की अनूठी पहल, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर; हड्डी, दिल, कैंसर से लेकर आंखों तक के विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद* गोरखपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान जरूरतमंदों को अब एक ही छत के नीचे मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श और मुफ्त इलाज। मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट की ओर से गुरुवार, 5 नवंबर को दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद आस्ताने पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अलग-अलग चिकित्सा विधाओं के 14 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। खास बात यह है कि मरीजों को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का आयोजन दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद आस्ताने, निकट नॉर्मल टैक्सी स्टैंड पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शिविर में ब्लड जांच, ब्लड प्रेशर की जांच, मुफ्त दवा वितरण और वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श की व्यवस्था की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के लिए यह शिविर बड़ी राहत साबित हो सकता है। एक ही शिविर में मिलेंगी कई विशेषज्ञ सेवाएं शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. रहमत अली, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता और डॉ. शाहनवाज जमाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. प्रतिभा गुप्ता और डॉ. आफरीन अली, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. सामी अख्तर, डॉ. फिरोज आलम और डॉ. एमडी हसन वारिस, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शारिक इकबाल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.क्यू. बेंग, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जैद तथा दंत चिकित्सक डॉ. यासिर अफजाल मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। *सेवा ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म: मोहम्मद रज़ी* मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रज़ी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और सेवा के माध्यम से मानव कल्याण करना है।

0 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts