Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 9 hours ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का 178 जोड़ों का विवाह संपन्न।

Slide 1
Slide 2
Slide 3
1/3
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 178 जोड़ों का विवाह संपन्न। देवरिया 22 नवंबर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित कुशहरी (कुशहरी महोत्सव) के प्रांगण में 178 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 166 हिंदू एवं 12 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही, मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश तथा डॉ. रमापति त्रिपाठी, पूर्व सांसद देवरिया उपस्थित रहे। इसके अलावा विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र कुमार चौरसिया, मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, नागेश मणि, जिला उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश शाही, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सिद्धिविनायक गोंड, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, नीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता, बलराम सिंह, रितेश पांडेय, अध्यक्ष कुशहरी महोत्सव, अमित कुमार सिंह, सदस्य जिला पंचायत, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय एवं संबंधित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य नागरिकों ने भी प्रतिभाग किया और नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समस्त वर्गों के ऐसे गरीब परिवारों के लिए संचालित है, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं। इसमें विवाहित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की जाती है, जबकि 21 हजार रुपये की गृहस्थी की सामग्री कन्या को प्रदान की जाती है तथा 15 हजार रुपये कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।
78 likes
781 views0 comments0 shares