Gorakhpur∨

Post

Minhajalisiddiqui Ali
Gorakhpur•about 4 hours ago

Gorakhpur: संविधान दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी ‘संविधान मैत्री अवार्ड’ से होंगे सम्मानित

#GorakhpurNews#NextUpdate
संविधान दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी ‘संविधान मैत्री अवार्ड’ से होंगे सम्मानित संविधान संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए हुआ चयन। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधान के संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षशील वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी को "संविधान मैत्री अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर, गुरुवार को गोरखपुर में आयोजित होने वाले 77वें संविधान दिवस एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) की जिला इकाई गोरखपुर के तत्वावधान में यह भव्य आयोजन संत रविदास मंदिर, अलवापुर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से बौद्ध अनुयायी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सेराज अहमद कुरैशी का संविधान मैत्री अवार्ड के लिए चयन उनके लंबे सामाजिक, पत्रकारिता एवं संगठनात्मक जीवन में संविधान के प्रति प्रतिबद्धता, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, समानता, मानवाधिकार और नागरिक अधिकारों के पक्ष में निरंतर सक्रिय भूमिका को देखते हुए किया गया है। एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेराज अहमद कुरैशी ने सदैव पत्रकारिता को केवल समाचार प्रकाशन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना है। उन्होंने अपनी लेखनी, विचारों और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संविधान प्रदत्त अधिकारों, नागरिक स्वतंत्रताओं तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा के संरक्षण की आवाज बुलंद की है। विशेष रूप से पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए उनका निरंतर संघर्ष संविधान में निहित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देशभर के पत्रकारों को संगठित करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने, पत्रकार उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने का अभियान निरंतर चलाया है। उनका मानना है कि स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है तथा पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के बिना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त नहीं बनाया जा सकता। सेराज अहमद कुरैशी का व्यक्तित्व सामाजिक सरोकार, मानवता, आपसी भाईचारे, सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रीय एकता के विचारों से प्रेरित है। उनकी विचारधारा का मूल मंत्र है—'मानव धर्म हमारा, हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई धर्म नहीं कोई न्यारा।' वह जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि मानते हैं। उनके विचारों में संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार, कर्तव्य और समान अवसरों की गारंटी देने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उनकी राष्ट्रहित संबंधी सोच एक ऐसे अखंड, समृद्ध, सशक्त, शिक्षित, समतामूलक एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित है, जहां संविधान की स #GorakhpurNews #NextUpdate
71 likes
705 views0 comments0 shares