धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस: केंद्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह को सोन गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित

धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस: केंद्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह को 'सोन गौरव अवॉर्ड 2026' से सम्मानित ओबरा सोनभद्र। धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान के चतुर्थ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 'उत्तर प्रदेश सोन गौरव अवॉर्ड 2026' सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल करने वाले संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रमेश सिंह को 'सोन गौरव अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया। प्रयागराज के चर्चित पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा प्रदत्त इस सम्मान की ट्रॉफी को संस्थान के संस्थापक सदस्य योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज भाटिया तथा समाजसेवी विकास अग्रहरि ने संयुक्त रूप से रमेश सिंह को भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए विशिष्ट जनों—हिमाचल प्रदेश से रंजन नेगी तथा दिल्ली से साक्षी, गौरव, रितु एवं काजल को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए सोन गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया। प्रतियोगिताओं में दिखी 3000 बच्चों की प्रतिभा समारोह का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा के कर-कमलों द्वारा किया गया था। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा पहली बार प्रदेश स्तरीय पदचालन (हाफ मैराथन/वॉक रेस) एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें लगभग 2,500 से 3,000 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के इस सफल आयोजन से ओबरा सहित पूरे ऊर्जांचल क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समारोह में प्रमुख रूप से संस्थापक सदस्य आयुष बंसल, हरियाणा से मनमीत कौर, हिमाचल प्रदेश से रागिनी नेगी, दिल्ली से गौरव भारद्वाज, रितु कुमारी व साक्षी तथा पश्चिम बंगाल से काजल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेलकूद, प्राकृतिक चिकित्सा और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कमिश्नर से मिल कर ली थी रूपरेखा की स्वीकृति उल्लेखनीय है कि आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज में पुलिस अधिकारी एडिशनल कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा से भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने आकर बच्चों को सम्मानित किया और उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से युवाओं तथा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ, समारोह में शामिल होकर डॉ. शर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से युवाओं व कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ, जिसकी परिणति इस ऐतिहासिक और सफल आयोजन के रूप में देखने को मिली। जिसकी परिणति इस ऐतिहासिक आयोजन के रूप में हुई।