Gorakhpur•39 minutes ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को घघसरा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर जताया शोक



1/3
घघसरा, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय घघसरा में चेयरमैन प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। उनका त्याग, तपस्या और संस्कार जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएम सिंह ने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस दुख की घड़ी में सभी मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि मां के निधन से उत्पन्न रिक्तता कभी पूरी नहीं हो सकती। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। विधानसभा प्रभारी जगदंबा श्रीवास्तव ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन त्रयंबक उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अमित नायक, विजय बहादुर सिंह, देवानंद शुक्ल, रवि सिंह सोलंकी, ध्रुवचंद्र गौण, विजय मिश्रा, राजू पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, अशोक सिंह, दिलीप सैनी, राकेश, विनोद कुमार, सुरेन्द्र बर्मा, रामजनक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
87 likes
865 views0 comments0 shares