Post

P
Deoria•12 days ago

जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।

जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण।

जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी सदर ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। देवरिया 18 अक्टूबर। जनपद में दुर्गा पूजा के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनिमेष वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोनू घाट से सिविल लाइन, हनुमान मंदिर सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने मूर्ति विसर्जन स्थल पटनवा पुल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित आयोजकों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। आमजन से भी अपील की गई कि वे त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें।

701 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts