Gorakhpur•about 2 hours ago
गोरखपुर: शाहपुर में 25 लाख के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, रिश्तेदार पर बहलाने का आरोप

गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में एक विवाहिता के घर से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और दो लैपटॉप लेकर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, महिला घर से करीब 25 लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये नकद और दो लैपटॉप लेकर गई है। महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों ने परिवार के ही दूर के एक रिश्तेदार पर महिला को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
0 likes
0 comments0 shares