Post

tapon bose
Lucknow•2 minutes ago

जौनपुर: गडकरी का बड़ा ऐलान, किसान बनेगा अन्नदाता से ऊर्जादाता,

जौनपुर: गडकरी का बड़ा ऐलान, किसान बनेगा अन्नदाता से ऊर्जादाता,

जौनपुर: गडकरी का बड़ा ऐलान, किसान बनेगा अन्नदाता से ऊर्जादाता, 3677 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात जौनपुर, 5 नवंबर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जौनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने 3,677 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 2 परियोजनाओं का शिलान्यास, 3 का भूमि पूजन और 3 का लोकार्पण किया गया। इसके बाद मुंगराबादशाहपुर में सार्वजनिक इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। गडकरी करीब 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे खुली ई-कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। वे करीब दो घंटे जिले में रहे। मैं किसान हूं, किसानों के लिए काम करता हूं: गडकरी जनसभा में गडकरी ने कहा- मैं किसान हूं। चार चीनी मिलें चलाता हूं। मेरे इलाके के 10 लोकसभा क्षेत्रों में कोई मेरी फोटो लगाए बिना जीतता नहीं है। सभी मेरी फोटो लगाते हैं। सारे किसान मेरे साथ जुड़े हैं। मैं 30 साल से किसानों के लिए काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा- अब हमारा किसान अन्नदाता नहीं, ऊर्जादाता होगा। मैं इसी महीने टोयोटा की इनोवा लॉन्च कर रहा हूं। यह किसानों के बनाए एथेनॉल से चलेगी। वह गाड़ी 100 प्रतिशत एथेनॉल पर चलेगी। मेरे पास डॉक्टरेट की 10 डिग्रियां: गडकरी गडकरी ने कहा- मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं। मैंने टीवीएस, हीरो और होंडा की कई मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं, जो किसानों के बनाए एथेनॉल से चल रही हैं। मेरे पास इलेक्ट्रिक कार भी है और हाइड्रोजन से चलने वाली कार भी है। उसका नाम मिराई है, जिसका जापानी भाषा में अर्थ भविष्य होता है। वह गाड़ी मर्सिडीज से भी अच्छी है। मैं जो कहता हूं, डंके की चोट पर बताता हूं केंद्रीय मंत्री ने कहा- मैं जो कहता हूं, वह करता हूं और जो करता हूं, उसे डंके की चोट पर बताता हूं। मैं खेती के क्षेत्र में ही काम करता हूं। किसानों से जुड़े कामों के लिए मेरे पास 10 डॉक्टरेट की डिग्रियां हैं। हम पेट्रोल-डीजल के आयात पर हर साल 22 लाख करोड़ रुपये देश से बाहर भेजते हैं। यह पैसा बचेगा तो देश के किसानों के काम आएगा। किसान हाइड्रोजन दाता बनेंगे, गरीबी दूर होगी गडकरी ने कहा- आने वाले समय में शक्कर, ज्वार, मक्का और गेहूं से किसानों की तरक्की होगी। किसान ही हवाई जहाज के लिए ईंधन बनाने का काम करेंगे। ये किसान अब हाइड्रोजन दाता बनने वाले हैं। इससे गरीबी दूर होगी। जब हमने मक्के से एथेनॉल बनाने का फैसला लिया तो उसका रेट 2,600 रुपये प्रति क्विंटल किया। इससे यूपी और बिहार के किसानों को 45 हजार करोड़ रुपये मिले। यूपी में 2 लाख करोड़ की लागत से ग्रीनफील्ड सड़कें बन रहीं गडकरी ने कहा- मैं उत्तर प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड सड़कें बना रहा हूं। गोरखपुर से शामली तक 6 लेन की सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लागत एक लाख करोड़ रुपये है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा गया है। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड हाईवे बनेगा। वाराणसी से कलकत्ता तक 22 हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनवा रहा हूं। इसके अलावा, वाराणसी में गंगा किनारे एलिवेटेड रोड बनने जा रही है। इसका टेंडर हो चुका है। अमेरिका में अमीरी क्योंकि सड़क अच्छी गडकरी ने कहा कि जब मैं पहली बार उत्तर प्रदेश आया था, तब मैंने योगी जी से कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी ने कहा था, अमेरिका के लोग अमीर हैं, इसलिए वहां की सड़कें अच्छी हैं, ऐसा नहीं है। बल्कि अमेरिका की सड़कें अच्छी हैं, इसलिए वहां के लोग अमीर हैं। मैंने ऐलान किया था कि एक दिन उत्तर प्रदेश की सड़कें भी अमेरिका के बराबर होंगी। मैं उत्तर प्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपये के काम कर रहा हूं। इनमें से 1 लाख करोड़ रुपये के काम पूरे हो चुके हैं, जबकि सवा लाख करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। बाकी 3 लाख करोड़ रुपये के काम होने हैं। इन कामों से उत्तर प्रदेश और बिहार की तस्वीर बदल रही है। इसका श्रेय मुझे या योगी जी को नहीं जाता। इसका श्रेय मोदी जी को भी नहीं है। इसका श्रेय आप जैसी जनता को जाता है, क्योंकि आपने हमें चुना और काम करने का अवसर दिया। वाशिंगटन में विदेशियों को हरे राम का जाप करते देखा गडकरी ने कहा- वाशिंगटन में श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम में करोड़ों गोरे लोग हरे राम, हरे कृष्ण का जाप कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संस्कृत का श्लोक भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि जैसे सभी नदियां सागर में मिल जाती हैं, वैसे ही हमारा इतिहास है। इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास 2 बाइपास समेत 3 सड़कों का लोकार्पण - 627 करोड़ रुपये की लागत से बनी 49 किलोमीटर लंबी मछलीशहर-भदोही टू-लेन सड़क। इसमें 3 आरओबी, 10 पुल, 2 बीयूपी और 69 कल्वर्ट बनाए गए हैं। - 1,078 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-30 के रायबरेली-प्रयागराज खंड पर 38 किलोमीटर लंबा बाइपास बनाया गया है। यह जगतपुर, बाबूगंज, ऊंचाहार और अलापुर को जोड़ता है। - 1,505 करोड़ रुपये की लागत से बनी 63 किलोमीटर लंबी रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड। उद्घाटन के बाद ये फायदे होंगे - बाइपास बनने से मुंगराबादशाहपुर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। - मछलीशहर से भदोही के बीच बनी टू-लेन सड़क से भदोही और मछलीशहर के अलावा जंघई, बंधवा और जमुहर के बाजारों को भी फायदा मिलेगा। - जौनपुर-रायबरेली हाईवे को बाइपास के जरिए जोड़ने से मछलीशहर नगर में बड़े वाहनों का दबाव कम होगा। - रायबरेली-प्रयागराज लिंक रोड से आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

0 likes
0 comments0 shares