Gorakhpur∨

Post

Ramprakash Kasaudhan
Gorakhpur•2 days ago

बाइक की टक्कर से गाय का पैर टूटा, इलाज कराने से मुकरने का आरोप; थाने पहुंचा मामला

बाइक की टक्कर से गाय का पैर टूटा, इलाज कराने से मुकरने का आरोप; थाने पहुंचा मामला
बाइक की टक्कर से गाय का पैर टूटा, इलाज कराने से मुकरने का आरोप; थाने पहुंचा मामला सिकरीगंज, गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के लालमनपुरा गांव में बाइक की टक्कर से एक गाय का दाहिना पैर टूट गया। गाय मालिक ने बृहस्पतिवार को सिकरीगंज थाने में तहरीर देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करने और गाय के इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, लालमनपुरा निवासी अजीत यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी गाय को घर में बांधने के लिए सड़क पार करा रहे थे। इसी दौरान बेलघाट थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी छोटेलाल उर्फ छोटई ने बाइक से गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय का दाहिना पैर टूट गया। आरोप है कि घटना के बाद बाइक सवार छोटेलाल के भाई राम अवध ने गाय के इलाज की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन अब इलाज कराने में आनाकानी कर रहा है। इससे परेशान होकर गाय मालिक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
85 likes
851 views0 comments0 shares