Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•1 day ago

लाओस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे काशी के बॉडीबिल्डर सत्यव्रत तिवारी

लाओस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे काशी के बॉडीबिल्डर सत्यव्रत तिवारी
लाओस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे काशी के बॉडीबिल्डर सत्यव्रत तिवारी विश्व बॉडीबिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग में दिखाएंगे दमखम, मंत्री दयाशंकर मिश्र ने अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के युवा बॉडीबिल्डर सत्यव्रत तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय बॉडीबिल्डर्स फेडरेशन (IBBF) की ओर से उनका चयन भारतीय टीम में किया गया है। वह आगामी 3 से 9 दिसंबर 2026 तक विएंतियाने, लाओस में आयोजित होने वाली 17वीं विश्व बॉडीबिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (WBPF) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।सत्यव्रत तिवारी सीनियर पुरुष वर्ग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनके भारतीय टीम में चयन की खबर से काशी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को वाराणसी स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र से युवा बॉडीबिल्डर सत्यव्रत तिवारी ने मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं।पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि काशी के युवा सत्यव्रत तिवारी का भारतीय टीम में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी प्रतिभा, मेहनत और सामर्थ्य के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का मान बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि काशी की प्रतिभाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। सत्यव्रत तिवारी का विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता से अन्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलेगी।
58 likes
578 views0 comments0 shares