Post

H
Gorakhpur•13 days ago

बड़हलगंज में बाइक चोरी की शिकायत, कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुलिस से

बड़हलगंज में बाइक चोरी की शिकायत, कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुलिस से लगाई गुहार बड़हलगंज, गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बाइक बरामद कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता की मोटरसाइकिल संख्या UP 54 K 6502 चोरी हो गई है। पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने तथा मोटरसाइकिल बरामद कराकर उसे न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में की गई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

800 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts