Post

Praveen kushwaha
Gorakhpur•about 3 hours ago

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल चैम्पियनशिप के लिए मंडल से

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल चैम्पियनशिप के लिए मंडल से

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल चैम्पियनशिप के लिए मंडल से कुल 13 खिलाड़ी चयनित गोरखपुर। 10वीं एस. एन. पांडेय मेमोरियल जूनियर बालक हैण्डबाल चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता वाराणसी पब्लिक स्कूल, लोहता, वाराणसी में 17 से 19 नवम्बर, 2026 तक आयोजित की जाएगी। सोमवार को इस प्रदेश स्तरीय चैम्पियनशिप के लिए रिजनल स्टेडियम में मण्डल के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। प्रदर्शन के आधार पर मंडल से कुल 13 खिलाड़ी चयनित हुए, जिनमें एक देवरिया तथा शेष गोरखपुर जनपद से हैं। गोरखपुर से अमित यादव, पवन यादव, धीरज कुमार, मेनी मयंक, हिमांशु यादव, भारतवीर, रोहित, वैभव सिंह, अजीत राज, सत्यवीर यादव, आयुष कुमार व शुभम यादव शामिल हैं। वहीं, देवरिया जनपद से शाहिद अहमद यादव को टीम में स्थान दिया गया है। यह जानकारी जिला हैण्डबाल संघ के महासचिव अरविन्द कुमार यादव ने दी है। ट्रायल के दौरान हैंडबॉल कोच नफीस अहमद सहित अन्य मौजूद रहें।

0 likes
0 comments0 shares