Post

Anup singh
Deoria•about 2 hours ago

दीपावली की छुट्टी पर घर आए युवक की सड़क हादसे

दीपावली की छुट्टी पर घर आए युवक की सड़क हादसे

दीपावली की छुट्टी पर घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम दो दोस्तों के साथ बाइक से निकला था युवक, देर रात सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला; गुरुवार सुबह तोड़ा दम की भलुअनी (देवरिया)। देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दीपावली की छुट्टी पर घर आए युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पिपरा खेमकरन गांव निवासी सुमित यादव (24) पुत्र सुरेश यादव बुधवार शाम करीब सात बजे अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बीरपुर मिश्र चौराहे की ओर गया था। दोनों दोस्त वहां से घर लौट आए, लेकिन सुमित घर नहीं पहुंचा। देर रात तक उसका मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब एक बजे सुमित महुंई-भलुअनी मार्ग पर रार बड़ी गांव के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। उसकी बाइक के पिछले हिस्से पर खरोंच के निशान थे। वहीं, जांघ और चेहरे पर भी चोट लगी थी। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बीबी राजभर ने बताया कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि सुमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत था। दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया था। वह अविवाहित था। उसके पिता सुरेश यादव सऊदी अरब में रहते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह भी घर लौटने के लिए व्याकुल हो गए। सुमित की मौत से मां मनभावती देवी, दादी सरस्वती देवी, बाबा शिवनाथ यादव, चाचा सुनील यादव और भाइयों अमित व मयंक का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। रुद्रपुर-देवरिया | बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares