Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•1 day ago

डालिम्स सनबीम स्कूल में मनाई गई महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती

डालिम्स सनबीम स्कूल में मनाई गई महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती
डालिम्स सनबीम स्कूल में मनाई गई महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती जखनिया, गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में आज वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भारतीय वीरता, साहस और देशभक्ति की प्रतीक महारानी लक्ष्मीबाई को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल संतोष तिवारी, सरिता मैम एवं शाल्वी मैम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यार्थियों को महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और देश के प्रति उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। विद्यार्थियों को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से शिक्षा लेकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।अंत में विद्यालय परिवार ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
60 likes
604 views0 comments0 shares