Gorakhpur•about 1 hour ago
प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के साथ लंगर आयोजित


1/2
चौरीचौरा गोरखपु।।प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर सरदारनगर के गुरुद्वारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में ज्ञानी द्वारा शबद कीर्तन किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजक सरदार नरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों एवं आकर्षक रोशनी से सजाया। गुरुद्वारों में विशेष अरदास और कीर्तन आयोजित हुए। लोगों ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लंगर में 500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ज्ञानी गोपाल सिंह, हरजिंदर सिंह लुद्दन, हरजिंदर सिंह बाई जी, गुरमेहर सिंह, सुरजीत सिंह, पिंकी सिंह, प्रणाम कौर, सोनी कौर, ज्योति कौर, नीतू कौर, पूजा, प्रमोद, दिनेश आदि तमाम लोग सेवाभाव से लगे हुए थे
89 likes
894 views0 comments0 shares