Gorakhpur∨

Post

Santosh Gupta
Gorakhpur•about 1 month ago

सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लहराया परचम, तीन मैं जीता गोल्ड

सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लहराया परचम, तीन मैं जीता  गोल्ड
हरपुर बुदहट, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, अनंतपुर सहजनवा की छात्राओं ने महाराजगंज में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिला स्तर से चयनित चार छात्राओं में तीन ने स्वर्ण पदक और एक ने रजत पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में प्रिया यादव ने ट्रिपल जंप, अंशिका चौहान ने लॉन्ग जंप और सोनाक्षी यादव ने शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंशिका सिंह ने हाई जंप में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। तीनों स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन प्रयागराज (इलाहाबाद) में किया जाएगा। इस उपलब्धि पर मंडलीय खेल मैदान में मौजूद व्यायाम शिक्षक महेश प्रताप सिंह और मेस प्रभारी राम आशीष यादव ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
1,258 likes
575 views0 comments0 shares