Post

P
Deoria•18 days ago

देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, जागरूकता रैली को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, जागरूकता रैली को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, जागरूकता रैली को विधायक ने दिखाई हरी झंडी देवरिया, बांसगांव संदेश। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी जा रही है। पुलिस ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की सूचना तत्काल देने और शिकायतों पर

1401 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts