Gorakhpur∨

Post

ADITYA KUMAR MISHRA
Deoria•about 6 hours ago

स्विफ्ट डिजायर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार घायल

Slide 1
Slide 2
1/2
स्विफ्ट डिजायर और बाइक की जोरदार टक्कर बाइक सवार घायल पुलिस ने पहुंचाया मेडिकल कॉलेज देवरिया । बरियारपुर । बांसगांव सन्देश। बरियारपुर थाना क्षेत्र के लगड़ा चौराहे पर स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार आबिद अंसारी पुत्र राजदीन, निवासी विशुनपुर बाजार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबिद अंसारी बाइक से आ रहे थे, तभी कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । दुर्घटना में वह घायल हो गए। सूचना मिलते ही बरियारपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे । टीम में शीतला चौरसिया, ओमकार एवं बृजेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
108 likes
1,080 views0 comments0 shares