Post

V
Gazipur•9 days ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि एसपी ने

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि एसपी ने

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि एसपी ने शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को किया नमन जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश।पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन गाजीपुर स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस अधीक्षक ने देश की सुरक्षा और राष्ट्र की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रसेवा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए जवानों की वीरगाथा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए पुलिस तथा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सदैव तत्पर रहते हैं। उनका त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा समाज एवं देश के लिए प्रेरणास्रोत है।पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।

400 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts