Post

Ved Pandey
Gazipur•about 4 hours ago

प्रो वॉलीबॉल लीग में गाजीपुर के दिव्यांशु सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रो वॉलीबॉल लीग में गाजीपुर के दिव्यांशु सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रो वॉलीबॉल लीग में गाजीपुर के दिव्यांशु सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने डेटा एनालिस्ट भारत की पहली महिला प्रो वॉलीबॉल लीग के पहले सीजन में करेंगे खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण, लखनऊ में 21 नवंबर तक होंगे मुकाबले बहरियाबाद (गाजीपुर)। जनपद के युवराजपुर निवासी एवं जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगीपुर में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक दिव्यांशु सिंह ने अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें भारत की पहली महिला प्रो वॉलीबॉल लीग (WPVL) के प्रथम सीजन में डेटा एनालिस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद के खेल जगत और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जनपद के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल रही हैं। इनमें डॉ. रुद्रपाल यादव, संजीव यादव, सुनील कुमार सहित कई शिक्षकों ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। इसी कड़ी में दिव्यांशु सिंह को भी राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित लीग में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।उन्होंने बताया कि लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल इंडोर स्टेडियम में 11 से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक लीग के पहले सीजन में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें लखनऊ शाही वॉरियर्स, मुंबई डॉल्फिन्स, बेंगलुरु थंडर्स, राजस्थान क्वीन्स, हैदराबाद हैरियर्स और पंजाब शेरनीज़ शामिल हैं। इन टीमों के बीच कुल 17 मुकाबले खेले जा रहे हैं।डेटा एनालिस्ट के रूप में दिव्यांशु सिंह की जिम्मेदारी प्रत्येक सेट, सर्विस, अटैक और रोटेशन का बारीकी से विश्लेषण करना है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन कर टीमों को रणनीतिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करने में सहयोग देना उनकी प्रमुख भूमिका होगी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उनका चयन जनपद के खेल जगत के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।दिव्यांशु सिंह की इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल गुप्ता, उनके पिता धीरेंद्र सिंह, मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, डॉ. रुद्रपाल यादव, सूर्यप्रकाश राय, तरुण, मनोज, सुनील, अखंड राय, हिमांशु सिंह, इंद्रजीत, लालबहादुर, रामपलट, संजीव यादव, रामाशीष, गौरव सिंह, इब्राहीम खान, उदय शर्मा, सतीश सिंह, सिनोध कुमार, देवकुमार, अखिलेश यादव, रीना पाण्डेय एवं संजय सहित अनेक शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0 likes
0 comments0 shares