Post

P
Deoria•15 days ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 144 जोड़ों का हुआ विवाह।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 144 जोड़ों का हुआ विवाह।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 144 जोड़ों का हुआ विवाह। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद। देवरिया, 15 अक्टूबर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को राजकीय आईटीआई, देवरिया परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 144 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 138 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जबकि 06 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितू शाही तथा मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी एवं सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देवरिया, उपायुक्त मनरेगा, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार देवरिया सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), गोरखपुर तथा खंड विकास अधिकारी देवरिया सदर, रुद्रपुर एवं भलुअनी उपस्थित रहे। समारोह में मंडल अध्यक्ष राजन यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रमिता जायसवाल तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसके तहत विवाहित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है, जबकि शेष 15 हजार रुपये समारोह के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना तथा विवाह समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

1000 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts