Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Lucknow•about 5 hours ago

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर 18 कार्यालय सम्मानित लखनऊ

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर 18 कार्यालय सम्मानित लखनऊ
राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर 18 कार्यालय सम्मानित लखनऊ में नराकास (कार्यालय-2) की द्वितीय छमाही बैठक आयोजित, ‘शंखनाद’ और ‘वसुंधरा’ पत्रिकाओं का हुआ विमोचन लखनऊ, 27 नवंबर 2026। बांसगांव संदेश। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र, अलीगंज, लखनऊ में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), लखनऊ की वर्ष 2026 की द्वितीय छमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र के अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष तथा नराकास (कार्यालय-2) के अध्यक्ष श्री राजिन्दर कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, गाजियाबाद के सहायक निदेशक श्री अजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में लखनऊ स्थित समिति के लगभग 40 सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुखों, राजभाषा अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों सहित करीब 85 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर नराकास (कार्यालय-2) की संयुक्त हिंदी पत्रिका ‘शंखनाद’ के द्वितीय अंक तथा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राज्य इकाई उत्तर प्रदेश, लखनऊ की हिंदी गृह पत्रिका ‘वसुंधरा’ के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्य सचिव श्री ओम प्रकाश ने केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा के कार्यान्वयन के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 की जानकारी दी। इसके आधार पर 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की छमाही रिपोर्टों की मदवार समीक्षा की गई। इसमें हिंदी पत्राचार, टिप्पण लेखन, राजभाषा नियम 1963 की धारा 3(3), नियम 5 एवं नियम 11 के अनुपालन, हिंदी कार्यशालाओं और राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों के आयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए 18 सदस्य कार्यालयों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इस अवधि में हिंदी गृह पत्रिका प्रकाशित करने वाले 11 सदस्य कार्यालयों को प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में नराकास (कार्यालय-2), लखनऊ को अखिल भारतीय स्तर पर राजभाषा विभाग द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ’ श्रेणी में सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कोलकाता में आयोजित होने वाले संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सभी को आमंत्रित भी किया। अध्यक्ष श्री राजिन्दर कुमार ने सम्मानित कार्यालयों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी सदस्य कार्यालयों से राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, आपसी सहयोग और रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से राजभाषायी प्रगति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सदस्य सचिव श्री ओम प्रकाश के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
110 likes
1,100 views0 comments0 shares