Gorakhpur•20 days ago
जालौन में सिपाही पर 10 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, नौकरी मिलते ही शादी से मुकरा!

जालौन में सिपाही पर 10 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, नौकरी मिलते ही शादी से मुकरा!
जालौन। एक सिपाही पर युवती का करीब 10 साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कई बार गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया गया। अब सिपाही की नौकरी लगने के बाद वह शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत से शिकायत कर आरोपी सिपाही मनीष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती का कहना है कि आरोपी अब दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर पुलिस में होने का रौब दिखाकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह आखिरी दम तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी और आरोपी को सजा दिलाकर रहेगी। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है।
बांसगांव संदेश
90 likes
904 views0 comments0 shares