Post

P
Deoria•15 days ago

पड़ियापार में उच्च शिक्षा का नया केंद्र तैयार।

पड़ियापार में उच्च शिक्षा का नया केंद्र तैयार।

पड़ियापार में उच्च शिक्षा का नया केंद्र तैयार।, देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं को मिलेगा विस्तार । देवरिया, 15 अक्टूबर। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राजकीय महाविद्यालय पड़ियापार के भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग, देवरिया द्वारा ग्राम सभा पड़ियापार के पडोली तिवारी टोला जसौली में निर्मित इस महाविद्यालय भवन को उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। परियोजना पर कुल 11.32 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत के सापेक्ष 11.32 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गई है। इस महाविद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार होने की उम्मीद है और विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी सुविधाओं के लिए दूरस्थ क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने में सहूलियत मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग, देवरिया द्वारा पूर्ण कराए गए इस निर्माण कार्य को उच्च शिक्षा विभाग को सौंप दिया गया है। यह परियोजना जनपद में शैक्षिक सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

1001 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts