Post

Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur•9 days ago

सिकरीगंज में बाइक-टेंपो की जोरदार टक्कर, युवक की मौत, कई घायल

सिकरीगंज में बाइक-टेंपो की जोरदार टक्कर, युवक की मौत, कई घायल

सिकरीगंज में बाइक-टेंपो की जोरदार टक्कर, युवक की मौत, कई घायल सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव के समीप यूएस सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने मंगलवार को बाइक और टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बलजीत विश्वकर्मा निवासी बारीगांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बलजीत विश्वकर्मा पुत्र रामदरश विश्वकर्मा चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह उरुवां बाजार में बाइक मरम्मत का काम करता था। बताया गया कि टेंपो गोरखपुर की ओर से यात्रियों को लेकर सिकरीगंज आ रहा था। टेंपो सवार लोग दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में ढखवा बाजार निवासी सूरज के परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। उनके पुत्र सुजीत (10) और पुत्री पूनम (12) सहित प्रिया और रिया को भी चोटें आईं। सूरज पुत्र फौजदार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए तथा गले और मुंह में गंभीर चोटें आईं। वहीं, एकडंगा निवासी शंभूनाथ के पुत्र प्रिंस के मुंह और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। बेला बुजुर्ग निवासी रामशिव के पुत्र पंकज के सिर में चोट लगी है। प्रिंस और पंकज की हालत नाजुक बताई गई। सूचना मिलते ही सिकरीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल भेजा तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल, जद्दूपट्टी सिकरीगंज में गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

500 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts