Gorakhpur•20 days ago
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने जताया आभार
#DelhiCM#RekhaGupta#SuperiorGroupOfIndustries#DrSunilKumarMishra#DelhiDevelopment

नई दिल्ली। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रमोटर ने ग्रुप के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ग्रुप की औद्योगिक विकास यात्रा, व्यावसायिक उपलब्धियों तथा सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ग्रुप की गतिविधियों की सराहना करते हुए दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। चेयरमैन ने दिल्ली में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान के लिए सरकार को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मुलाकात सकारात्मक संवाद और विकास के साझा संकल्प को मजबूत करने वाली रही। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भविष्य में भी राष्ट्र एवं समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
#DelhiCM #RekhaGupta #SuperiorGroupOfIndustries #DrSunilKumarMishra #DelhiDevelopment
85 likes
850 views0 comments0 shares