Gorakhpur∨

Post

Dhananjay Pandey
Lucknow•20 days ago

पौध रोपण कर एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चौरी चौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश।केडीआरटी पीजी कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के 45 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक मनीष वर्मा, एनसीसी प्रबंधक लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी और अखिलेन्द्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है। इस दौरान कैडेट्स को प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
60 likes
597 views0 comments0 shares