Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•2 days ago

आईटीएम गीडा में सजेगा एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का भव्य मंच, विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

सहजनवा गोरखपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम), गीडा, गोरखपुर में 20 एवं 21 नवंबर 2026 को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू), लखनऊ के तत्वावधान में जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में 19 महाविद्यालयों के कुल 1057 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. एन.के. सिंह ने बताया कि आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्थान द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संस्थान प्रबंधन ने इस आयोजन की मेजबानी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
74 likes
743 views0 comments0 shares