Gorakhpur∨

Post

sarvesh dubey
Gorakhpur•about 8 hours ago

नकबजनी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 7330 रुपये व पांच पैकेट सिगरेट बरामद।

नकबजनी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 7330 रुपये व पांच पैकेट सिगरेट बरामद।
मदरिया । ------------------ गोला थाना क्षेत्र में घर में छत के रास्ते घुसकर नकदी, सोने की चेन और सिगरेट चोरी करने के मामले में गोला पुलिस ने दो युवकों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7330 रुपये नकद और पांच पैकेट सिगरेट बरामद किए हैं। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि गोला थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा के तहत चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात करीब 1:50 बजे उपनिरीक्षक अर्पित मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ पड़ौली चौराहे से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी पाल (25) पुत्र रामनेवास निवासी परसा उर्फ अगिलहवा,ख सूरज यादव (25) पुत्र मोती यादव निवासी पड़ेरिया तथा 15 वर्षीय बाल अपचारी शिवांश उर्फ काले के रूप में हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों ने एक घर में छत के रास्ते घुसकर 74 हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन और गोल्ड फ्लैग सिगरेट के 13 पैकेट चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7330 रुपये नकद और पांच पैकेट सिगरेट बरामद किए हैं। मामले में बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान धारा 317(2) और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्पित मिश्रा, कांस्टेबल मनोहर प्रसाद, देवेंद्र चौहान और शिवम सिंह शामिल रहे।
56 likes
557 views0 comments0 shares