Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 9 hours ago

केबल तार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

केबल तार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,
केबल तार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बंडल तार बरामद रेवतीपुर पुलिस ने करकटही बारी नौली से दोनों को पकड़ा, चोरी के मुकदमे में चल रहे थे वांछित जखनियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस ने केबल तार चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बंडल केबल तार भी बरामद किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत लाल पाण्डेय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराधियों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने करकटही बारी नौली के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिपाही मुसहर (20 वर्ष) पुत्र बबन मुसहर तथा मनोज मुसहर (26 वर्ष) पुत्र दौलत मुसहर, निवासी ग्राम महना, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त थाना रेवतीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 144/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत वांछित थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बंडल केबल तार बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत लाल पाण्डेय मय हमराह शामिल रहे।
77 likes
768 views0 comments0 shares