Gorakhpur∨

Post

Dhananjay Pandey
Gorakhpur•about 5 hours ago

चौरी-चौरा में विधायक के प्रयास से लगवाए जाएंगे193 नए ट्रांसफार्मर

चौरी-चौरा में विधायक के प्रयास से लगवाए जाएंगे193 नए ट्रांसफार्मर
चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में विधायक ई. सरवन निषाद ने बड़ी पहल की है। उनके प्रयासों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों, ग्राम सभाओं, चौराहों और आबादी वाले टोलों में अतिरिक्त क्षमता के 193 नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। इससे लंबे समय से ओवरलोड, लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और बिजली की खपत के कारण कई स्थानों पर पुराने ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है। इसके चलते आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने, लो-वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आती हैं। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ई. सरवन निषाद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर 193 अतिरिक्त क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगवाने की पहल की है। विधायक के इस प्रयास से चौरी-चौरा के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। नए ट्रांसफार्मर लगने से बिजली का लोड विभाजित होगा तथा ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।विधायक ई. सरवन निषाद ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा का कोई भी गांव, मजरा या टोला विकास की मुख्यधारा से वंचित नहीं रहेगा। जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी विद्युत आपूर्ति, ओवरलोड या लो-वोल्टेज की समस्या सामने आएगी, वहां संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया जाएगा।
83 likes
830 views0 comments0 shares