Gorakhpur•about 2 hours ago
आधुनिक खेती अपनाएं किसान,: पराली जलाने से बचें और मिट्टी की कराएं जांच

घघसरा, गोरखपुर। पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुरियापार में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं सघन खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों और बेहतर उत्पादन के उपाय बताए।
सहायक विकास अधिकारी कृषि ध्रुव कुशवाहा ने पराली प्रबंधन की जानकारी देते हुए इसे जलाने से होने वाले नुकसान बताए। एडीओ पीपी दुर्गेश मद्धेशिया ने मृदा स्वास्थ्य एवं मिट्टी की जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं बीटीएम राहुल मिश्रा ने गेहूं की लाइन से बुवाई के फायदे बताते हुए इसे अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन ध्रुव कुशवाहा ने किया। इस दौरान कृष्ण कुमार, बृज किशोर, विवेक कुमार, दुर्गा, प्रमोद, रामशब्द, आसबरन, लाहौर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
78 likes
775 views0 comments0 shares