Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 16 hours ago

गगहा थाना क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात, 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

गगहा थाना क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात, 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
कलानी के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; बिजली किन्नर के साथ रहता था युवक असलहा लहराते हुए फरार हुए हमलावर गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र केसोहगौरा चौकी अंतर्गत कलानी के पास गुरुवार की रात करीब आठ बजे बेखौफ हमलावरों ने 28 वर्षीय युवक रविकेश की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गगहा क्षेत्र के सुमही निवासी रामदरश का पुत्र रविकेश कुछ साथियों के साथ चारपहिया वाहन से कौड़ीराम से घर लौट रहा था। इसी दौरान कलानी के पास पहले से मौजूद हमलावरों ने उसे गोली मार दी। साथ मौजूद लोग आनन-फानन में उसे निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रविकेश सात भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार निवासी बिजली नाम की किन्नर पिछले कुछ दिनों से उसके साथ सुमही में रह रही थी। दोनों बधाई गाने का काम करते थे और घटना के समय भी घर लौट रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो सप्ताह पहले नाबदान का पानी गिरने को लेकर रविकेश और उसके पट्टीदारों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से उस समय मामला शांत करा दिया गया था। रविकेश के बहन के घर से भी विवाद चल रहा है, जिसमें कुछ दिन पहले बिजली किन्नर ने बांसगांव थाने पर हंगामा किया था। घटना की सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस गांव के दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
105 likes
1,048 views0 comments0 shares